राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स कैंप में मंदसौर के राघव जैन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बैज से हुए सम्मानित

राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स कैंप में मंदसौर के राघव जैन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बैज से हुए सम्मानित

मंदसौर

Shares

राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स कैंप में मंदसौर के राघव जैन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बैज से हुए सम्मानित

मंदसौर। प्रतिभा, अनुशासन और साहस का परिचय देते हुए मंदसौर के 19 वर्षीय राघव जैन ने राष्ट्रीय स्तर के बेसिक वॉटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। राघव का चयन हिमाचल प्रदेश सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ सर्विस और  स्पोट्स रीजनल वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर, पोंग डैम राणा प्रताप सागर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ था। 17 जून से 30 जून तक आयोजित शिविर में उन्होंने एनसीसी अधिकारी जितेन कनौजिया सर  के मार्गदर्शन में सहभागिता की।

शिविर के दौरान प्रिंसिपल इंचार्ज श्री दीपक ठाकुर तथा प्रशिक्षकों विक्रम सर, संजीव सर एवं अश्वनी सर के नेतृत्व में राघव ने हाइड्रोलिक सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग, बोर्ड सर्फिंग, सेलिंग, कयाकिंग, कैनोइंग एवं राफ्टिंग जैसी साहसिक जल क्रीड़ाओं का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु एवं त्रिपुरा सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के साथ आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राघव जैन ने गिटार वादन की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

शिविर के समापन समारोह में उत्कृष्ट सहभागिता, अनुशासित प्रदर्शन एवं बहुमुखी प्रतिभा के लिए राघव जैन को बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि मंदसौर जिले के लिए गर्व का विषय है तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *