फतेहगढ़ विद्यालय में साइकिल वितरण के साथ आधुनिक प्री-प्राइमरी कक्षाओं का शुभारंभ ।

फतेहगढ़ विद्यालय में साइकिल वितरण के साथ आधुनिक प्री-प्राइमरी कक्षाओं का शुभारंभ ।

मंदसौर

Shares

फतेहगढ़ विद्यालय में साइकिल वितरण के साथ आधुनिक प्री-प्राइमरी कक्षाओं का शुभारंभ ।

राज्यसभा सांसद बंशीलाल जी गुर्जर ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, कंप्यूटर कक्ष में फर्नीचर हेतु ₹2 लाख देने की घोषणा

एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रेरणादायी पहल का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में कक्षा 6 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण एवं नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्री-प्राइमरी कक्षाओं का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल जी गुर्जर ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास, सीएम राइज विद्यालयों जैसी सुविधाओं के माध्यम से सरकारी विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

श्री गुर्जर ने कहा कि 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त है तथा बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शासकीय विद्यालयों में घटते नामांकन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को मिलकर प्रयास करना होगा ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जोड़ें।

उन्होंने फतेहगढ़ विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां उपलब्ध सुविधाएं निजी विद्यालयों से भी बेहतर दिखाई दे रही हैं। और 250 का नामांकन शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

ALSO READ -  मतगणना के दिन जैन कॉलेज व लॉ कॉलेज में रहेगी पार्किंग व्‍यवस्‍था, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

नन्हे विद्यार्थियों के लिए आकर्षक फर्नीचर, खेल गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री, स्मार्ट क्लास, डिजिटल पैनल एवं बच्चों के अनुकूल वातावरण विद्यालय की विशेष पहचान बना रहे हैं।
 उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कंप्यूटर कक्ष के विकास के लिए ₹2 लाख के फर्नीचर देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील जैन “महाबली”, मंडल अध्यक्ष सुनीत सेन एवं विकास जी सुराना उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कक्षा 6 के 17 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई तथा विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नव प्रवेशी नर्सरी एवं कक्षा पहली के विद्यार्थियों का मुख्य अतिथि श्री गुर्जर द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि जाहिद खान, सीएसी जितेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदीप ठन्ना, अरुण ठन्ना, एसएमसी अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, सत्यनारायण जी ठन्ना, कांतिलाल जी, समरथ जी पाटीदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पालक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से शाला प्रभारी माधुरी जोशी, देवीलाल सुनार्थी, स्वाति वर्मा, पूर्णिमा मुंदड़ा, निशा सोनी, सुमित्रा नीमा, अंजली सोनी, अंजू धाकड़, पूजा मालवी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन देवीलाल सुनार्थी ने किया एवं आभार प्रदर्शन स्वाति वर्मा द्वारा किया गया।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *