शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया संविधान बचाओं रैली और भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक का आयोजन
मंदसौर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंदसौर की अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने बताया कि जनप्रिय नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन 19 जून के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शहर मंदसौर द्वारा खानपुरा मंडलम में संविधान बचाओ रैली एवं भगवान पशुपतिनाथ जी के अभिषेक का आयोजन 19 जून 2026, शुक्रवार को प्रात: 8:30 बजे किया गया। रैली प्रारंभ प्रतापगढ़ पुलिया, खानपुरा से प्रारंभ हुई जो भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची जहां पर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने भगवान पशुपतिनाथ जी का अभिषेक किया।
सुश्री भाचावत ने बताया कि राहुल गांधी जी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं, उसमें उनके शीघ्र सफल होने तथा देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह गुर्जर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, इष्टा भाचावत शहर कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन महासचिव अजय लोढ़ा, दिलीप देवड़ा सेवादल अध्यक्ष, राजेश रघुवंशी पीसीसी सचिव, रमेश ब्रिजवानी, विजय मारु, महेश गुप्ता, वकार खान, शुभम कुमावत, अकरम खान मण्डलम अध्यक्ष, आदित्य पाटिल, सुरेंद्र कुमावत, अभिषेक पाटीदार, संजय नाहर, वाहिद जैदी, कमलेश सोनी ,तरुण खींची, सुनीता बंडी, अनीता भदौरिया, योगिता बैरागी, नम्रता सत्रावाला, सम्यक जैन, सादिक गौरी, रुखसार गौरी, शैलेन्द्र बघेरवाल, मंगल ग्वाला, बाबु सब्जीफरोश, अक्षय सेठिया, लालु भाई, आमिन खान, सकलेन करार, लियाकत निलगर, अकरम खान, जितेन्द्र सोपरा, अजय सोनी, अजय मारू, विजय मारू, राजेश खिंची, डॉ अभिषेक पाटीदार, रूखसार गौरी, विजय सिसौदिया, सादिक गौरी, जयेश पालीवाल, गोपाल बंजारा,मो असगर मेव, श्याम जैन, साबिर इलें., साबिर कप्तान, लालुराम खोईवाल, राकेश सेन सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

