ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न

ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न

नीमच

Shares

ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न

विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण

विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण

नीमच – शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मनासा के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर पंचायतवार जन कल्याण शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिविर में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू, एसडीएम मनासा श्रीमती किरण आंजना एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री आरिफ खान उपस्थित थे। 

         शिविर में आस-पास की 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति रही।  

योजनाओं की जानकारी: सीईओ श्री आरिफ खान ने ग्रामीणों को शासन के 22 विभागों की 111 जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया।  

मौके पर निराकरण: विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए निराकरण किया।  

विकास कार्यों की सौगात: विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-4 के 11.22 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।  

       शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने महिलाओं की अधिक सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की और महिलाओं से स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने सभी विभागों को अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।  

          एसडीएम श्रीमती किरण आंजना ने भी पात्र हितग्राहियों को आवेदन कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।  

ALSO READ -  क्षत्रिय मराठा समाज नीमच द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती गौरवशाली परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाई जा रही है

     कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री मनोज पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आस-पास की पंचायतों के सरपंचगण भी उपस्थित थे।  

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *