तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न

तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर

Shares

तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर। तत्त्वम् आयुर्वेद  में गुरुवार, 18 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को स्वर्णप्राशन पिलाया गया तथा अभिभावकों को बाल स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में मंदसौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदिक एजुकेशन एण्ड रिसर्च के प्रिंसिपल डॉ. दीपक यादव द्वारा नियुक्त डॉ. आकर्षणी एवं डॉ. अमृता द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा संतुलित आहार-विहार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

डॉ. मदन साहू ने बताया कि स्वर्णप्राशन आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्मरण शक्ति, बुद्धि एवं एकाग्रता के विकास में सहायक मानी जाती है। शिविर में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आयुर्वेदिक परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

तत्त्वम् आयुर्वेद की ओर से बताया गया कि जनस्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Shares
ALSO READ -  लोकतांत्रिक पद्धति से हुए युवा प्रेस क्लब के निर्वाचन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *