अंबा बावड़ी संरक्षण को लेकर सकल हिंदू समाज ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मंदसौर। ग्राम सोनगरी स्थित अंबा बावड़ी के संरक्षण एवं कथित क्षति के मामले को लेकर सकल हिंदू समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि अंबा बावड़ी क्षेत्र हिंदू समाज की प्राचीन आस्था और धार्मिक श्रद्धा का केंद्र रहा है। समाजजनों का आरोप है कि हाल ही में क्षेत्र में स्थित कुछ वृक्षों को काटा गया तथा बावड़ी में मिट्टी भरकर उसके स्वरूप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी व्यक्ति, संस्था या समिति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अंबा बावड़ी के संरक्षण, पुनर्स्थापन, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है ओर अपराधियों के विरुद्ध 3 दिवस में कार्यवाही ।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अंबा बावड़ी का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। इसलिए इसके इतिहास और महत्व के संबंध में सूचना बोर्ड लगाए जाएं तथा आवश्यक होने पर पुरातात्विक और ऐतिहासिक सर्वे भी कराया जाए।
विहिप जिला मंत्री हेमंत बुलचंदानी व सकल हिंदू समाज ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। उक्त जानकारी विहिप भालोट प्रखंड मंत्री राकेश विश्वकर्मा ने दी।

