मंदसौर में बन रहा है भव्य 'पंछी टॉवर', सर्वसम्मति से निर्माण समिति का हुआ गठन

मंदसौर में बन रहा है भव्य ‘पंछी टॉवर’, सर्वसम्मति से निर्माण समिति का हुआ गठन

मंदसौर

Shares

मंदसौर में बन रहा है भव्य ‘पंछी टॉवर’, सर्वसम्मति से निर्माण समिति का हुआ गठन

निर्माण समिति के अध्यक्ष बने सुनील बंसल,

मंदसौर। पर्यावरण और जीव-दया के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही संस्था ‘पंछी बचाओ विकास उत्थान सेवा समिति’ के सार्थक प्रयासों से शहर में एक अनूठी और पुनीत पहल होने जा रही है। बेजुबान पक्षियों के संरक्षण और उनके आशियाने के लिए मंदसौर में ‘पंछी टॉवर’ का निर्माण किया जा रहा है। इस भव्य और पुनीत कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समिति द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक विशेष ‘निर्माण समिति’ के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि पंछी टॉवर के निर्माण कार्य की पूरी रूपरेखा तैयार करने, काम की गुणवत्ता पर निगरानी रखने और आय-व्यय के पूरे लेखा-जोखा को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए एक समर्पित टीम का होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से निर्माण समिति का गठन किया गया है।
 सुनील बंसल को सौंपी कमान
 पंछी टॉवर निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में शहर के सुनील बंसल के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकार कर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील बंसल और समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प जताया कि इस सेवा कार्य को पूरी लगन और पारदर्शिता के साथ समय सीमा में पूरा किया जाएगा, ताकि मंदसौर में पक्षियों को एक सुरक्षित और सुंदर आशियाना मिल सके। इस अभियान की सराहना करते हुए शहर के प्रबुद्ध जनों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग की बात कही है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *