एस,बी,आई बैंक मैनेजर अमित रंजन का विदाई समारोह संपन्न।

एस,बी,आई बैंक मैनेजर अमित रंजन का विदाई समारोह संपन्न।

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

एस,बी,आई बैंक मैनेजर अमित रंजन का विदाई समारोह संपन्न।

श्री रंजन ने झांतला शाखा को नहीं ऊंचाइयां प्रदान की।

झांतला। भारतीय स्टेट बैंक झांतला के बैंक मैनेजर श्री अमित रंजन का स्थानांतरण होने पर बैंक स्टॉक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शाल श्रीफल साफा बांधकर गरिमामय विदाई दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि श्री अमित रंजन बैंक मैनेजर की कार्य कुशलता व सादगी उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार अनुकरणीय रहा है। आपने इस शाखा को ऊंचाइयां व गरिमा प्रदान की है। आपकी कार्य शैली को हमेशा यह क्षेत्र याद करता रहेगा,हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने कहा कि श्री रंजन का व्यवहार कार्य करने की शैली सादगी सरलता सहजता व उपभोक्ताओं के प्रति सच्चे व्यवहार को हमेशा याद रखा जाएगा आपने अपने कर्म कर्तव्य को पूजा समझकर किया है। विदाई के अंतिम समय तक अपने फर्ज व कार्य को महत्व दिया है। यह आपकी कार्य के प्रति समर्पण व निष्ठा को दर्शाता है। आपकी सादगी व कर्तव्य परायणता को हमेशा याद रखा जाएगा इस अवसर पर बैंक मैनेजर श्री अमित रंजन ने अपने सद्भावना उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवा में जॉइनिंग प्रमोशन स्थानांतरण व पेंशन कर्मचारियों के जीवन का अहम हिस्सा होता है। यहां की जनता का जो लाड प्यार आदर सम्मान सेवा का अवसर मिला उसे में ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा यहां की जनता की सेवा का जो अवसर मुझे मिला है। उसे हमेशा याद रखुगा यहां के लोगों व उपभोक्ता का व्यवहार बहुत ही सादगी पूर्ण रहा है। मुझे जो प्यार दुलार व प्रेम मिला उसे मैं जीवन पर्यंत याद रखूंगा इस अवसर पर नवआगुतक बैंक मैनेजर लोकेंद्र सिंह कैशियर धर्मेंद्र कारपेंटर प्रीतम पाटीदार, बैंक सहयोगी जयप्रकाश किसान उपभोक्ता बंसीलाल धाकड़,उप सरपंच लाभचंद धाकड़ डॉक्टर वालिया रतनगढ़ तनुज जैन सिंगोली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बैंक मैनेजर श्रीरंजन को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में प्रदीप सेन, जीतू बैरागी लक्ष्मण सिंह, पप्पू बलाई, राधेश्याम धाकड़ उमर आदि उपभोक्ता व स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा द्वारा किया गया व आभार अभिव्यक्ति कैशियर धर्मेंद्र कारपेंटर द्वारा की गई।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *