कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

नीमच

Shares

रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल

ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण

कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या

प्रशासन की संवेदनशील पहल: मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य

नीमच – ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के त्वरित पालन में ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पाइपलाइन का जल परीक्षण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

     जल निगम के महाप्रबंधक श्री धीरेन्‍द्र बिजोरिया ने बताया, कि ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिवपुरिया मंदिर क्षेत्र में पेयजल की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया था। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल पाइपलाइन बिछाकर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

त्वरित कार्रवाई:  कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जल निगम द्वारा त्‍वरित कार्य करते हुए शिवपुरिया मंदिर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पाईपलाइन का प्रेशर टेस्ट व जल गुणवत्ता परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। परीक्षण सफल होते ही क्षेत्र के रहवासियों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।

   रात्रि चौपाल के माध्यम से जमीनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण की प्रशासन की पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है।

Shares
ALSO READ -  अरावली गौशाला में टीकाकरण संपन्न।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *