चलती 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, हाई रिस्क गर्भवती ने बेटे को दिया जन्म

चलती 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, हाई रिस्क गर्भवती ने बेटे को दिया जन्म

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

चलती 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, हाई रिस्क गर्भवती ने बेटे को दिया जन्म

रतनगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) रतनगढ़ से एक हाई रिस्क गर्भवती महिला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया था। महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नीमच ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सेमली चंद्रावत गांव के पास महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस में मौजूद EMT डॉ. अतीक खान एवं उनके साथी पायलट मुकेश ने तत्परता, सूझबूझ और सेवा भावना का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
प्रसव पूरी तरह सामान्य रहा और महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। सुरक्षित प्रसव के बाद दोनों को आवश्यक देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार महिला की यह छठी डिलीवरी थी। इससे पहले उसके परिवार में पांच बेटियां हैं और अब छठी संतान के रूप में पुत्र जन्म होने से परिवार में खुशी का माहौल है।
108 एम्बुलेंस के EMT डॉ. अतीक खान और पायलट मुकेश के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। उनकी तत्परता और समय पर उपलब्ध चिकित्सा सहायता के कारण मां और नवजात दोनों सुरक्षित रहे।

Shares
ALSO READ -  300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप वाहन सहित 01 तस्कर को पकडने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *