विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस पर डबको संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस पर डबको संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

मंदसौर

Shares

विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस पर डबको संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

मंदसौर। विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू नियंत्रण कानून 2003 के परिपालन हेतु जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर बाल कल्याण संस्था  एंव मध्य प्रदेश वॉलंट्री हेल्थ एसोसिएशन, इंदौर के सहयोग से किया गया ।

      कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. शशि गांधी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. चौहान, तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. लवी ऊकावत, तथा डॉ. एम. एल. कश्यप की उपस्थिति में हुआ। अभियान की शुरुआत डॉ. शशि गांधी द्वारा हस्ताक्षर कर की गई।इस अवसर पर डबको संस्था के अध्यक्ष विश्वास दुबे, मनोहर नाहटा, राजेश फरक्या, अकरम खान, राकेश सेन सम्राट, तथा जिला चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में “निकोटीन और तंबाकू की लत से मुक्त होने” की थीम पर शपथ ग्रहण भी कराई गई जिसमें आशा‑उषा कार्यकर्ताओं एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र‑छात्राओं ने शपथ ली।

Shares
ALSO READ -  चाइना लहसुन के आयात को लेकर लोकप्रिय विधायक विपिन जैन नें विधानसभा में प्रमुखता से  उठाई आवाज
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *