रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार

रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार

नीमच

Shares

रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार, 

शिवपुरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी

चौपाल में मिले आवेदनों पर जल निगम ने की हुई कार्रवाई,

नीमच जिले के ग्राम टामोटी में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में पिछले दिनों आयोजित रात्रि चौपाल में प्राप्त जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाई है। रात्रि चौपाल में जल निगम से संबंधित दो प्रमुख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर जल निगम द्वारा कार्यवाही की की गई है-

ग्राम दंतलाई, में कार्य पूर्ण: रात्रि चौपाल में ग्राम दंतलाई में जल निगम द्वारा पाईप लाईन सुधार के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था। ग्रामीणों की  मांग पर आवश्यकतानुसार कांक्रीट रैंप बनाने का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। 

ग्राम शिवपुरिया मंदिर वाला में कार्य प्रारंभ:  इस रात्रि चौपाल में ग्राम शिवपुरिया मंदिर वाला में पेयजल समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्राप्त हुआ था। जल निगम द्वारा वर्तमान स्थिति के अनुसार पाईप लाईन बिछाने हेतु सी.सी. रोड पर कटर मशीन द्वारा कट लगा दिया गया है एवं सी.सी. ब्रेक कर पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

     रात्रि चौपाल में मौके पर प्राप्त आवेदनों पर प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों में संतोष है। जिला प्रशासन द्वारा जन-समस्याओं के समय-सीमा में निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी जल निगम के महा प्रबंधक श्री धीरेंद्र बिजोरिया ने दी है।

Shares
ALSO READ -  जैन तीसरी बार बने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के प्रदेशाध्यक्ष
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *