इलाइट क्लब ने की शिवना शुद्धिकरण अभियान में सहभागिता
मंदसौर। विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को इलाइट क्लब ने की शिवना शुद्धिकरण अभियान में सहभागिता की।
अभियान के 118वें दिन रविवार सुबह शहर के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शिवना तट पर पहुंचे थे इसी के अंतर्गत इलाइट क्लब के सदस्यों ने इस महा अभियान में सहभागिता की और शिवना शुद्धीकरण में सहयोग प्रदान किया। श्रमदान के दौरान क्लब के सदस्यों ने नदी में जमी गाद, प्लास्टिक कचरा तथा गाजर घास को हटाकर कचरा बाहर निकाला गया।
इस अवसर पर इलाइट क्लब के प्रेसीडेंट डाक्टर अभिजीत जैन, सेकेक्टरी दीपांशु कर्नावट, चेयरपर्सन अपूर्व डोसी, वाइस प्रेसीडेंट आगम बाफना, महिला प्रतिनिधि र्कीति भंडारी, भूतपूर्व पे्रसीडेंट आदिश जैन, अजय भण्डारी, प्रफुल्ल भटेवरा, सिद्धार्थ जैन आदि क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

