16 मई को खानपुरा शनि मंदिर परिसर में शनि जयंती के उपलक्ष में होगा महाप्रसादी का आयोजन महाप्रसादी प्रसादी की तैयारियां प्रारंभ
मंदसौर – प्रतिवर्षानुसार इस वर्षअभी भगवान श्री शनि देव जी की जयंती के उपलक्ष्यक मे खानपुरा स्थित भगवान शनि देव मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजसेवी श्री कोमल बाफना परिवार के द्वारा दिनांक 16 मई शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक शनि मंदिर के समीप खुले मैदान में महाप्रसादी का आयोजन होगा, निरंतर 17 वे वर्ष भी बाफना परिवार के द्वारा यह आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 25 हजार धर्मानुजन शामिल होंगे। महाप्रसादी की तैयारीया शुरू कर दी गई है कल गुरुवार को समाजसेवी श्री कोमल बाफना एवं उनके मित्र मंडल ने नगर पालिका की टीम के साथ महाप्रसादी स्थल का निरीक्षण किया और महाप्रसादी स्थल की साफ सफाई एवं पेयजल की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई । समाजसेवी श्री बाफना एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी हेमचंद शर्मा गेरेज सहायक जाकिर भाई के मध्य मैदान के समतलीकरण करने एवं मैदान में स्वच्छता के आवश्यक प्रबंध करने पर चर्चा हुई इस अवसर पर दीपक विजयवर्गीय अरविंद कागला पूर्व पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल एवं नगर पालिका सफाई दरोगा भेरूलाल झांझोट भी उपस्थित थे समाजसेवी श्री बाफना ने कहा कि 16 मई को प्रातः 6:00 बजे से शनि देव प्रतिमा का तेलाभिषेक होगा, प्रातः 10:00 बजे महाप्रसादी का आयोजन प्रारंभ होगा जो की रात्रि 11:00 तक अनवरत रहेगा धर्मानुजन नियत समय एवं स्थान पर पधारकर महाप्रसादी का धर्म लाभ ले। संजय भाटी

16 मई को खानपुरा शनि मंदिर परिसर में शनि जयंती के उपलक्ष में होगा महाप्रसादी का आयोजन महाप्रसादी प्रसादी की तैयारियां प्रारंभ
WhatsApp Group
Join Now
