श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर नरसिंहपुरा पर सजेगा स्वर्ण शिखर
आज होगा भव्य कलश आरोहण और विशाल महाप्रसादी का आयोजन
मंदसौर। शहर के नरसिंहपुरा नयागांव स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ विगत 5 मई से पांच दिवसीय पंचकुंड आत्मक हनुमंत महायज्ञ के पश्चात मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश आरोहण का महापर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
कुमावत समाज के समस्त भक्तजनों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान यज्ञाचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समस्त विधान संपन्न हुए। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण आज 9 मई 2026, शनिवार को होने वाला स्वर्ण कलश आरोहण है, जो अभिजीत मुहूर्त (12.21 बजे) में संपन्न होगा। इसी दिन पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन भी सम्पन्न होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। इस भव्य आयोजन की पूर्व संध्या शुक्रवार 8 मई को 4 बजे आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गईी।

श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर नरसिंहपुरा पर सजेगा स्वर्ण शिखर
WhatsApp Group
Join Now
