आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान 

आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान 

नीमच

Shares

“जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है” – इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 

आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान 

नीमच । मजदूर दिवस भारत और पूरी दुनिया में श्रमिकों के अधिकारों का प्रतिक दिन है यह दिन मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन मेहनतकश लोगो को समर्पित है जो हमारे समाज और देश के निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाते है।1 मई को अंतरास्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारो की रक्षा करना उनके योगदान को सम्मान देना और उन्हें एक बेहतर कार्य का वातावरण देना है।  

        श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष  इंजी. नवीन कुमार  अग्रवाल ने कहा कि ” जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है ” अर्थात आज  हम जो भौतिक सुख सुविधाओं का उपभोग करते है बिजली, पानी, यातायात,भोजन, आवास इन सभी के पीछे अनगिनत मजदूरों का परिश्रम छुपा होता है और इनके श्रम के बिना हम अपनी सुविधापूर्ण जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम सब जानते है कि  राष्ट्र तभी प्रगति कर सकता है जब उसकी नींव मजबूत हो और यह नींव श्रमिक ही तैयार करते हैं चाहे वो सड़क बनाने वाले हो ,भवन निर्माण में लगे हो ,खेतो में खून पसीना बहाने वाले किसान हो, फैक्ट्रियों में दिन रात काम करने वाले श्रमिक हो या फिर छोटे दुकानदार और सफाई कर्मचारी हो- हर मजदुर अपने अपने स्तर पर समाज एवं राष्ट्र को आगे ले जाने के काम में जुटा  हुआ है और ऐसे अवसरों पर हम सभी आप लोगों को नमन करते है वंदन करते हैं।  

ALSO READ -  कुकडे़श्वर समीपस्थ पठार क्षेत्र के ग्राम अमैरी मैं दिन दहाड़े एक शेर चीता ने गांव में घुसकर हमला कर दिया

            अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में देश के इस महत्वपूर्ण अंग अर्थात श्रमिकों के लिए कहीं पर भी बैठने की छायादार स्थान, पानी की व्यवस्था ,रेन बसेरा, टॉयलेट जैसी मूलभूत व्यवस्था भी प्रदेश में उपलब्ध नहीं है हम आज इस अवसर पर संकल्प  लेते है कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही    हम इन सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे और श्रमिकों के हित में एक सम्मानजनक कार्य-समय , उचित वेतनमान, बाल मजदूरों को शिक्षा की और आकृष्ट करना, स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा की व्यवस्था करना जैसे कार्य करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले श्रमिकों का जीवन बेहतर करेंगे। 

         श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में श्रमिक दिवस के सम्मान के अंतर्गत नीमच में भी मजदूरों का पुष्पमाला से सम्मान किया  गया और उपस्थित श्रमिक भाइयो-बहनो को टॉफी खिलाकर मुंह मीठा कर उन्हें श्रमिक दिवस की बधाई दी। 

            इस अवसर पर  आप के राजस्थान प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रशांत जायसवाल ,पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बालचंद वर्मा,जिला संगठन मंत्री चंद्रेश सेन, अशोक सागर , लविश कनोजिया, अर्जुन कुमावत, श्रीमती शबनम कुरैशी , सानिया कुरेशी , आमिना बी, इरफ़ान कुरैशी एवं अन्य  साथीगण उपस्थित रहे।

यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *