जिला स्तरीय रोजगार मेले में 240 युवाओं में से 130 का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर – जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, रोजगार विभाग एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय आईटीआई नयाखेड़ा मंदसौर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 240 युवाओं ने पंजीयन कराया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए। 43 युवाओं का अप्रेन्टिशीप के लिए चयन व 130 युवाओं का प्राथमिक तौर पर चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
WhatsApp Group
Join Now

