गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत संतों के सानिध्य में अखिलेश्वरानंद सरस्वती गौशाला दलौदा ने तहसीलदार धुंधड़का को सौंपा ज्ञापन

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत संतों के सानिध्य में अखिलेश्वरानंद सरस्वती गौशाला दलौदा ने तहसीलदार धुंधड़का को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर

Shares

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत संतों के सानिध्य में अखिलेश्वरानंद सरस्वती गौशाला दलौदा ने तहसीलदार धुंधड़का को सौंपा ज्ञापन

मन्दसौर। 27 अप्रैल को गौ सम्मान आव्हान अभियान समिति के तत्वावधान में श्री अखिलेशानन्द सरस्वती गौशाला समिति के तत्वावधान तथा संतों के सानिध्य में गौमाता का पूजन कर कीर्तन करते हुए गौमाता के साथ सम्पूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्ण पाबंदी, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिये जाने आदि गौमाता संरक्षण संबंधी अन्य मांगों के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, महामहिम राज्यपाल महोदय म.प्र. सरकार, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धुंधड़का को सौंपा गया।
पूज्य संत सर्वश्री सच्चिदानंद सरस्वतीजी, अम्बाधाम निपानिया गुरूजी, महंत कृष्णानंदजी महाराज, भागवत प्रवक्ता हरिजी पाराशर, कपिल पाराशर, दलौदा गौशाला अध्यक्ष आशाराम पाटीदार, कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वरदास पाटीदार, योग गुरू बंशीलाल टांक, धुंधड़का सरपंच लोकसिंह सिसौदिया, जगदीश पाटीदार पिण्डा, गौसेवक कैलाश मालवीय सांवलिया गौशाला कुंचड़ौद संरक्षक लक्ष्मनारायण परमार, गौ सेवक जगदीश मेंगरिया आदि बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।

Shares
ALSO READ -  अध्यक्ष महेश सोमानी, सचिव पद पर सिद्धार्थ जैन हुए विजयी
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *