गीला व सुखा कचरा अलग अलग रखे, स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखे - श्रीमती गुर्जर

गीला व सुखा कचरा अलग अलग रखे, स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखे – श्रीमती गुर्जर

मंदसौर

Shares

गीला व सुखा कचरा अलग अलग रखे, स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखे – श्रीमती गुर्जर

मंदसौर नगर पालिका  के द्वारा 14 नवीन कचरा वाहनो का हुआ लोकार्पण  

मंदसौर/ स्‍वच्‍छ भारत मिशन अंतर्गत स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2025-26 हेतु मंदसौर नगर पालिका को घ्रर घर से गीला व सुख कचरा एकत्रीत करने के लिये  म.प्र. शासन द्वारा मंदसौर शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर को 10 इलेक्ट्रिक एवं 4 डीजल नवीन कचरा वाहन समर्पित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने वाहनों का विधिवत पूजन कर उन्हें नगर सेवा हेतु रवाना किया।

नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मंदसौर शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जाए, जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अपील की है कि आइए हम सब मिलकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें और अपने शहर को आदर्श बनाएं। इस अवसर स्‍वास्‍थ सभापति श्रीमती मकावना ने भी अपने ने भी विचार रखे इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चांवला, स्वास्थ्य सभापति श्रीमती दीपमाला  मकवाना, स्वास्थ्य समिति सदस्य श्रीमती रेखा  सोनी, श्रीमती सुनीता गुजरिया, पार्षद श्री आशीष गोड़, पूर्व नपा सभापति श्री रामेश्वर मकवाना, पार्षद प्रतिनिधी श्री राजेश सोनी स्वास्थ्य अधिकारी श्री हेमचंदजी शर्मा गैरेज सहायक जाकिर भाई, स्‍टोर किपर राजेन्‍द्र नीमा भी उपस्थित थे ।

Shares
ALSO READ -  पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन एवं साधारण सभा का आयोजन मंदसौर में हुआ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *