दुपट्टा बना मौत का कारण: जीरन मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत

दुपट्टा बना मौत का कारण: जीरन मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

दुपट्टा बना मौत का कारण: जीरन मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत

जीरन थाना अंतर्गत फोपलिया हरवार मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला का दुपट्टा चलती बाइक के पहिए में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम फोफलिया निवासी सीमा (30), पति कृष्णपाल सिंह, अपने भाई करूलाल के साथ मोटरसाइकिल से अपने 5 माह के बीमार बेटे पंकज को इलाज के लिए जीरन ले जा रही थी। रास्ते में हरवार और फोफलिया के बीच अचानक सीमा के गले में डला दुपट्टा बाइक के पिछले टायर की चेन और स्पोक में उलझ गया। दुपट्टे के तेज खिंचाव से वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से परिजन उसे जीरन शासकीय चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सीमा ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि सीमा का ससुराल राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सोनपुर गांव में है और वह कुछ समय पहले ही अपने मायके फोफलिया आई हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना से फोफलिया और सोनपुर गांव में शोक की लहर छा गई है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *