नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था, प्रस्फुटन समितियों कि बैठक संपन्न

नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था, प्रस्फुटन समितियों कि बैठक संपन्न

मंदसौर

Shares

नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था, प्रस्फुटन समितियों कि बैठक संपन्न

आदर्श गांव मेनपुरिया में प्रियदर्शन नर्सरी, जन सूचना केंद्र, वाचनालय, संस्कार केंद्र का अवलोकन किया गया

मंदसौर। प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था सेक्टर डिगांव माली एवं प्रस्फुुटन समितियों में बैठक संपन्न हुई। इसमें सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का गठन किया गया। विमुक्त घुमंतू सर्वे के प्रदेश नोडल अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव ने मनपुरिया बालाजी परिसर रात्रि चौपाल में कहा कि यह समिति समाज व सरकार के बीच सेतु का काम कर रही है और समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति को शासन तक जोड़ने मैं प्रस्फुटन समिति की अग्रिम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि परिषद स्थानीय स्तर पर सामुदायिक नेतृत्वकर्ता तैयार कर रहा है। समिति को हर गांव के माध्यम से हर गांव स्वच्छ, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं पारंपरिक नुस्खे को अपनाना चाहिए और वंचित लोगों को शासन की योजनाओं को से जोड़कर समिता कम करें, बैठक में रवि प्रताप बुंदेला ने परंपरा व संस्कृति को जीवित रखने पर जोर दिया। उन्होंने रात्रि चौपाल पर गांवों हमें हर घर में एक गाय माता पालना चाहिए और हमारे दैनिक जीवन में गौ माता के दूध का बड़ा महत्व है यह बात कही। तृप्ति वैरागी ने कहा कि नवांकुर संस्था सेक्टर में अच्छा कार्य कर रही है रात्रि चौपाल में नवांकुर सखियों भी उपस्थित रही इसके लिए उनका अभिवादन किया।
बैठक के बाद आदर्श ग्राम मैनपुरी का अवलोकन किया गांव भ्रमण के दौरान प्रस्फुटन वाटिका, आदर्श ग्राम का बोर्ड, प्रियदर्शन नर्सरी, जन सूचना केंद्र, वाचनालय, संस्कार केंद्र का अवलोकन भी किया। बैठक में ब्लॉक समन्वयक अर्चना भट्ट ,सरपंच चंपा बाई ओंकार माली, प्रस्फुटन समिति दुर्गा शंकर धनगर, मयूर माली, मंजू भावसार, नगर विकास प्रस्फुटन समिति संतोष सालवी ,रेखा बैरागी , सरपंच प्रतिनिधि ओमकार माली, मेंटर्स संदीप शर्मा, अनिल सुमन, रूपदेव सिंह सिसोदिया, उषा सोलंकी विनय शर्मा, सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से पायल धनगर, प्रमिला बैरागी, हेमलता राठौर, प्रमिला मालवीय मौजूद रहे। संचालन नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी ने किया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *