समर्थन मूल्य पर सरकार तारीख पे तारीख देना बंद कर किसानों की फसल जल्द खरीदे श्री राजानी
अन्नदाता किसान दुखी,हताश,निराश व परेशान हे सरकार उनकी फसल शीघ्र समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करे – श्री गुर्जर
कृषि उपज मंडी में किसानों के कई मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
मंदसौर । किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मंदसौर कृषि उपज मंडी के बाहर विशाल जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भाग लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई ।
इस विशाल धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी श्री मनोज राजानी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है । किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम कब मिलेगा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी कब शुरू होगी सरकार तारीख पर तारीख दे रही है । फसल बीमा की राशि लंबित है, ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी ।
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी में देरी और अव्यवस्था के चलते किसान अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं । उन्होंने कहा कि समय पर खरीदी नहीं होने से किसान कर्ज नहीं चुका पा रहे, जिससे बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर हो गए हैं ।आज जिले का किसान दुखी,हताश,निराश व परेशान हे । बीजेपी के नेताओ ने किसानों की आय दुगुनी करने के बड़े बड़े वादे किए थे पर वे वादे आज ढोंग साबित हुए । श्री गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस और बड़ा जना आंदोलन करने को बाध्य होगी ।
इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि मंडियों में व्याप्त अव्यवस्थाएं और सीमित खरीदी व्यवस्था किसानों के साथ अन्याय है । मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी की तक व्यस्था नहीं हे । बीजेपी किसान कल्याण वर्ष मन रही हे पर आज किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा हे । राजस्थान में बीजेपी कि सरकार हे मध्य प्रदेश में बीजेपी कि सरकार हे पर क्यों राजस्थान में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चालू हो चुकी हे पर मध्यप्रदेश में अब तक नहीं हुए हे । श्री गुर्जर ने आगे कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई हे जिसमे दसौर–सीतामऊ सड़क की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन की लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल सड़क सुधार एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की । प्रदर्शन के अंत में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। धरने को संबोधित करने वालो मे पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल,परशुराम सिसोदिया,मनजीत सिंह टुटेजा,राजेश रघुवंशी,मुकेश पोरवाल,ओम सिंह भाटी,अजहर हयात मेव, कांतिलाल राठौर,गोविंद सिंह पंवार,डाक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा,लियाकत मेव,विजेश मालेचा,विकास दशोरा,अजीत जेन,चंचलेश व्यास,किशोर सिंह पंवार , सुश्री इष्टा भाचावत,कमलेश पटेल,राहुल जेन,सुरेश धाकड़,हनीफ शेख,बालेश्वर पाटीदार,विनोद पटेल,महेश पाटीदार,जगदीश धनगर,परमेश्वर पाटीदार,दुर्गेश सिंह पटेल,सुरेन्द्र कुमावत,दीपक सिंह गुर्जर
गणपतलाल पंवार,तरुण खींच,किशन सिंह चौहान,अनूप व्यास,अजय लोढ़ा,युनुस मेव कन्हैयालाल सिसोदिया,किशोर गोयल,शौकत मंसूरी,रंजीत सिंह शक्तावत,बसंतीलाल सोलंकी,वीरेंद्र सिंह हाडा,रफत पयामी,बद्रीलाल धाकड़,संजय मंडलोई,निर्विकार रातडिया,मुकेश धाकड़,बाबू खां,अंबालाल हिंगोरिया,रमेश ब्रिजवानी,सम्यक जेन के साथ कई लोगो ने सम्बोधित किया । इस धरने के अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारती,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, राजेंद्र सेठिया,अनीस मंसूरी,दिलीप देवड़ा श्याम सिंह चौहान,सुरेश भाटी,सुरेश पाटीदार, ईश्वरलाल धाकड़, विनोद शर्मा,निर्मल फरक्या,करण सिंह रावत,राजेंद्र पाटीदार,खलील शेख,रामचंद्र करुण,आसिफ छिपा,दिनेश कल्याणी,शंकर लाल पाटीदार गोविंद सिंह सिसोदिया,प्रवीण मांगरिया,राजनारायण लाड़,कृपाल सिंह सोलंकी,सुनील बसेर,वहीद जैदी,अजीत कुमठ,गोपाल,अनिल बोराना,गोपाल सिंह गुर्जर,अभिषेक पाटीदार लक्ष्मण मेघनानी,नागेश्वर चौहान,कमलेश जैन,दीपक धनोतिया,वसीम खाम महिलाओं में राखी सत्रावाला,रूपल संचेती,अनीता खोकर अनीता भदोरिया,वर्षा सांखला,वर्षा धोसरिया,साजिया खान,नेहा कनकमल जेन,मीना चौहान,नम्रता सत्रवाला,योगिता बैरागी साथ ही सम्यक जेन,आमीन खान अकरम खान,राजेश चौधरी,पूरालाल टेलर,राजेश खींची,मनोहर गुर्जर,पंकज कटारिया,लियाकत नीलगर,मजहर खान,विवेक बैरागी,भेरूलाल राठौर,आबिद मेव,साबिर शाह,अजीत सिंह शक्तावत,भगवान सिंह आंजना,जगदीश सलोंद,दिलीप पाटीदार,याकूब मंसूरी सादिक गोरी,फारुख गल्ला,दिलीप गुर्जर,विजय जेन,गोकुल गुर्जर,शिवनारायण घोटाला,रवि विनायका,पंकज बोराना,महेश गुप्ता ,श्आयाम सालवी,राहुल बंबोरिया बबलू खान, विश्वनाथ सोनी,वकार खान,राजाराम कुमावत,शुभम कुमावत,पंकज जोशी, शैलेंद्र मारोठिया,अजय मारू,विजय मारू,अजय सोनी,संजय बारेट,अकरम खान,किशोर यूनियाणा,अनिल मुलासिया ने धरने में सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा एवं तुलसीराम पाटीदार ने किया ।
राजनारायण लाड़
प्रवक्ता – जिला कांग्रेस कमेटी, मंदसौर

