250 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने पकड़े चेन स्नेचर, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

250 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने पकड़े चेन स्नेचर, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

नीमच

Shares

250 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने पकड़े चेन स्नेचर, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

नीमच। जवाहर नगर क्षेत्र में महिला से सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नीमच केंट और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाकर चोरी की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने जवाहर नगर में शादी समारोह से लौट रही एक महिला को निशाना बनाया। आरोपियों ने झूमाझटकी करते हुए महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी पुष्पेंद्र और दीपक मीणा नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने गांधीसागर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी को बाद में कोटा से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से लूटी गई चेन और मोटरसाइकिल बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीटीसी

Shares
ALSO READ -  जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में एनसीसी के नए बैच की भर्ती संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *