पीएमश्री स्कूल बूढ़ा एवं केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का किया निरीक्षण

पीएमश्री स्कूल बूढ़ा एवं केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का किया निरीक्षण

मंदसौर

Shares

स्कूल के कार्य बेहतर, फिट इंडिया में स्कूल को शामिल करें : सचिव श्री मिश्रा

पीएमश्री स्कूल बूढ़ा एवं केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का किया निरीक्षण

मंदसौर- सचिव पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड भारत सरकार श्री अंजन कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल बूढ़ा तथा केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सचिव श्री मिश्रा ने स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स लैब का निरीक्षण करते हुए प्रयोगों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई और प्रयोगात्मक कार्यों के संबंध में चर्चा की। कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों द्वारा की जा रही कोडिंग के बारे में भी जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के उपयोग को सराहा। उन्होंने बच्चों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी चर्चा करते हुए शिक्षा में इसके महत्व को समझा।

उन्होंने खेल एवं क्रीड़ा कक्ष का अवलोकन कर बच्चों को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि स्कूल को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय, संगीत कक्ष, हर्बल गार्डन तथा स्कूल परिसर का भी भ्रमण किया। हर्बल गार्डन में पौधों की टैगिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, प्रसाधन कक्षों की साफ-सफाई और मिड-डे मील की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। किचन शेड में भोजन बनाने वाले कुक से चर्चा कर भोजन के मीनू और डाइनिंग व्यवस्था की जानकारी ली।  

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *