शहर के मध्य से गुजरने वाले बिजली के तारों में विभाग ने किया सुधार, त्यौहारों के समय नहीं आयेगी समस्या

शहर के मध्य से गुजरने वाले बिजली के तारों में विभाग ने किया सुधार, त्यौहारों के समय नहीं आयेगी समस्या

मंदसौर

Shares

शहर के मध्य से गुजरने वाले बिजली के तारों में विभाग ने किया सुधार, त्यौहारों के समय नहीं आयेगी समस्या

मंदसौर। शहर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए मप्र विद्युत विभाग द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर लगे खुले तारों को क्षतिग्रस्त केबलों को बदलने की कार्रवाई शुक्रवार को गई।
बीपीएल चौराहा स्थित शहरी ग्रीड के सहायक यंत्री महेश कुमावत ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर त्योहारों एवं जुलूस रैली आदि के आयोजन हेतु सुरक्षित एवं बिना विद्युत व्यवधान के शहर में निरंतर विद्युत प्रदाय की दृष्टि से विभाग द्वारा उक्त कार्य वरीयता आधार पर किया जा रहा है।
इसमें शहर के मुख्य मार्ग गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, धान मंडी, सदर बाजार, काला खेत के मुख्य मार्गों पर उक्त कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इससे शहर में जुलुस, रैली, झांकीयां आदि के समय इन मार्गों की सप्लाई बंद करना पड़ती है अब इस समस्या से शहर वासियों को निजात मिलेगी एवं बार-बार फाल्ट होने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। विभाग द्वारा उक्त कार्य वरीयता आधार पर किया जा रहा है इससे शहर की सुंदरता एवं विद्युत व्यवस्था में विश्वसनीयता बढ़ेगी। 

Shares
ALSO READ -  जिले में निरोगी काया अभियान 2025 का हुआ शुभारंभ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *