प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री शिवलाल साहू के नेतृत्व में किया गया।

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री शिवलाल साहू के नेतृत्व में किया गया।

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री शिवलाल साहू के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता लाभचंदजी पटेल (पूर्व जिला अध्यक्ष, बांसवाड़ा) ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा विश्वकर्मा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू, मंडल अध्यक्ष मनोहर ग्वाला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल साहू, रमेश जी वागड़ी, गोपाल जी कुमावत (मानपुरा), तुलसी नंदन जी बैरागी, पुरुषोत्तम, नंदकिशोर साहू, पूर्व पार्षद दिलीप जी सेन, कालू लाल जी, दशरथ सौरभ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संगठन स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया गया। सम्मेलन को संगठनात्मक दृष्टि से सफल बताया गया।

ब्यूरो चीफ – अनिल जटिया

Shares
ALSO READ -  सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *