विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने जताया बॉलीवुड अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर शोक

विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने जताया बॉलीवुड अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर शोक

राजस्थान

Shares

विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने जताया बॉलीवुड अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर शोक

निम्बाहेड़ा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि धर्मेंद्र न केवल एक उत्कृष्ट कलाकार थे, बल्कि लोकसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि भी रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
विधायक कृपलानी ने भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी ने भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ देने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी सदैव समाजहित को प्राथमिकता दी। उनका सरल, सौम्य और सहज व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके निधन से कला, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन, तीनों ही क्षेत्रों को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की विधायक कृपलानी ने अपने संसदीय अनुभवों को याद करते हुए बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र से धर्मेंद्र जी के सांसद रहने के दौरान उनका चित्तौड़गढ़ से भी आत्मीय रिश्ता रहा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ में जाट महासभा द्वारा आयोजित एक बड़े समारोह में धर्मेंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हुए थे। वह दिन आज भी मेरी स्मृतियों में अत्यंत विशेष है। संसद के भीतर और बाहर उनका विनम्र स्वभाव सौहार्दपूर्ण व्यवहार और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आज भी मेरे मन में जीवंत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भाजपा नगर अध्यक्ष निम्बाहेड़ा कपिल चौधरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ छोटीसादड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने भी धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि धर्मेंद्र का निधन देश की सांस्कृतिक विरासत, सिनेमा जगत और सार्वजनिक जीवन, तीनों ही क्षेत्रों के लिए अत्यंत बड़ी क्षति है। देश ने एक महान कलाकार, विनम्र इंसान और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है। फाइल फोटो – बॉलीवुड अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में आगमन के दौरान।

ALSO READ -  प्रतापगढ़ धरियावद रोड़ फोरेष्ट विभाग द्वारा जनहित प्राकृतिक हर्बल गुलाल प्राकृतिक वंसपतियों की फुल पतियों द्वारा गुलाल तैयार किया जा रहा है

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *