पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सोनी के नव श्रृंगारित संस्थान पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सोनी के नव श्रृंगारित संस्थान पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

मंदसौर

Shares

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सोनी के नव श्रृंगारित संस्थान पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

मंदसौर। 17 नवम्बर सोमवार को नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी के बस स्टेण्ड स्थित नव श्रृंगारित सोने चांदी के आभूषणों के संस्थान के आर ज्वेलर्स पर प्रदेश उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पधारें  और सोनी परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री देवड़ा का स्वागत सोनी परिवार के कारूलाल सोनी, राजेश सोनी, अभिषेक सोनी, प्रतिक सोनी, लक्ष्य सोनी और निव्यांश सोनी ने किया। श्री देवड़ा ने सोनी परिवार को शुभकामनाएं देती हुए कहा कि सोनी परिवार विगत कई वर्षो आभूषणों के क्षेत्र में मंदसौर नगर की सेवा कर रहा है। अब समय की मांग के अनुसार व्यापार को अपडेट किया गया है मेरी शुभकामनाएं हमेशा की तरह सोनी परिवार के साथ है।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, मंडल महामंत्री शिवराजसिंह राणा, कोषाध्यक्ष प्रितेश चावला, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण अरविन्द सारस्वत और विनोद डगवार आदि भाजपा जन भी उपस्थित थे।

Shares
ALSO READ -  जिला चिकित्सालय में भोजन देने वाले ठेकेदार ने नियमों के विरूद्ध कैंटीन दे दी किराये पर, कलेक्टर से हुई शिकायत
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *