मोतियाबिंद के 27 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

मोतियाबिंद के 27 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खंडवा

Shares

मोतियाबिंद के 27 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खंडवा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोट में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में 45 मरीजों की आँखों की जाँच के बाद 27 मरीजों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित किया गया। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयनित 27 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौइथराम नेत्रालय इन्दौर भेजा गया है। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों का फॉलोअप 5 जुलाई को पीएचसी सिंगोट में किया जायेगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जाँच की गई है। सर्जरी के लिए चयनित मरीजों को आने जाने, रहने व खाने पीने की सभी सुविधाएं निःशुल्क दी जा रही हैं। शिविर मेें आये मरीजों के परिजनों को नेत्र रोग की जानकारी देते हुए अपनी आँखों की देखभाल करने व सुरक्षा के लिए समझाइश भी दी गयी।

ये भी पढ़े – टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 53 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

Shares
ALSO READ -  निशुल्क नैत्र रोग परामर्श शिविर संपन्न, 320 मरीजों ने कराई आंखों की जांच
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *