जल गंगा संरक्षण प्रकृति प्रेमियों का प्रेम है-युवा डॉ. सिसोदिया
स्वयंसेवीयों, नवांकुर संस्थाओं ने नगर पालिका क्षेत्र मे किया श्रमदान
मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिकल्पना आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन मे जल गंगा संरक्षण के रूप मे गांव गांव गली गली साकार हो रही, जल गंगा संरक्षण प्रकृति प्रेमियों का प्रेम है उक्त बात युवा डॉ. भानुप्रतापसिंह सिसोदिया ने कल बुधवार को वार्ड 12 मे नागदेवता बावड़ी के सफाई के दुसरे दिन पर कही। उन्होने कहा की रोज प्रातःश्रमदान करने से शरीर निरोगी रहता है। श्री सिसोदिया ने श्रमदान कार्य के समापन के बाद उपस्थित सभी सदस्यों को डॉ. भानु प्रताप सिंह सिसोदिया ने जल बचाओ की शपथ दिलाई गई। मध्य प्रदेश शासन योजना, आर्थिकी, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देश में साप्ताहिक कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान दूसरे दिवस नगर पालिका मंदसौर वार्ड क्रमांक 12 में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा नाग देवता की बावड़ी प्रातः 7 बजे से श्रमदान किया गया। बावड़ी कि सीढीयों से गाज हटाई गई। बावड़ी को स्वच्छ एवं साफ करने के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। वार्ड पार्षद सुनीता भावसार, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबली, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला, डॉ भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, सुधीर शर्मा, राजारामजी तंवर, अजीजुल्लाह खान, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से सत्यम सोम, संतोष सालवी, नवांकुर प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, ग्राम विकास प्रस्थान समिति बाजखेड़ी,मंजू भावसार, परेश्वर युवा समिति नौगांवा रतनलाल चौहान, एवं वार्ड के रहवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भावनानी, कंचन भवानानी, लोकेश निगम, आभा निगम, विनोद गुप्ता, आशा शर्मा, वीसी जोशी, पिंकी जोशी एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल