मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज जावद में 295.69 करोड की नीमच-सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज जावद में 295.69 करोड की नीमच-सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे

नीमच

Shares

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज जावद में 295.69 करोड की नीमच-सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे

नीमच – मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 20 अप्रेल 2025 को जावद में आयोजित कार्यक्रम में 295.69 करोड की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इस सड़क की लंबाई 85.52 कि.मी. है। एमपीआरडीसी के जिला प्रबंधक ने बताया, कि इस मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर तथा 1-1 मीटर दोनो तरफ शोल्डर होंगे, कुल 85.52 किमी लम्बाई में से 75.39 किमी में डामरीकृत तथा 10.13 किमी पी.क्यू.सी. (पेवमेन्ट क्वालिटी कांक्रीट) सड़क का निर्माण एवं 133 पुल/पुलियाओं का चौड़ीकरण/पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित हैं। उक्त कार्य 24 माह अवधि में पूर्ण किया जाएगा। उक्त मार्ग बनने से व्यवसायिक तथा घरेलू वाहनों को सुगम मार्ग मिलेगा तथा किसानों को उपज बेचने हेतु विभिन्न मंडियों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

ये भी पढ़े – सी एम राइज शासकीय बा.उ.मा.वि सिंगोली लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का आयोजन

Shares
ALSO READ -  अवैध गैस किट लगे 6 वाहन जप्त, यातायात टीम ने की वाहनों की चेकिंग, हेलमेट व सीटबेल्ट को लेकर समझाइश
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *