निडर युवा सेवा संस्था ने शुरू किए निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर केंद्र

निडर युवा सेवा संस्था ने शुरू किए निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर केंद्र

मंदसौर

Shares

निडर युवा सेवा संस्था ने शुरू किए निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर केंद्र

शामगढ़ में महिलाओं के लिए सौगात, खुले निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र

आत्मनिर्भरता की ओर कदम, निडर युवा सेवा संस्था की पहल

मंदसौर। जिले के शामगढ़ में निडर युवा सेवा संस्था ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने यह  निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ संजीदा अब्बासी के नेतृत्व मे किया गया। इन केंद्रों का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव और श्रीमती संध्या टंडन प्रेरणा हाई सेकेंडरी विद्यालय की संचालिका ने रिबन काट कर किया। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में श्रीमती कविता नरेंद यादव ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में सहायक होंगे। निडर युवा सेवा संस्था के सदस्यों ने बताया कि इन केंद्रों में प्रशिक्षित महिलाएं न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर सकेंगी।
इन प्रशिक्षण केंद्रों में पेशेवर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, और महिलाओं को आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था ने यह भी जानकारी दी है कि भविष्य में ऐसे और भी केंद्र खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके। यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
इसी मौके पर उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत कपड़े की थैलियां महिलाओं द्वारा बनाई जाएं, जिनका प्रचार-प्रसार नगर परिषद स्वयं करेगी और उन्हें दुकानों पर वितरित करवाएगी। इस अवसर पर वरिष्ट समाजसेवी महेश दुबे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण नगर पालिका अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव जिन्होंने राजनीति में कदम रखा और शामगढ़ क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य किए हैं और महिला सुरक्षा के लिए भी एक कदम आगे बढ़ाया है वही निडर युवा संस्था की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना टांक ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए हम  सभी प्रकार की आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान करेंगे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र संजीदा अब्बासी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम में मंडल मीडिया प्रभारी दीपू सिंह राठौड़, अवधेश जी मिश्रा, डॉ. मोनू खान, दानिश खान, रिजवान, सुजीत कुमार, इरफान, अल्फेज और महिला कार्यकर्ता साजिदा, रूबीना बानो, ईशा राठौर, पूजा जांगड़े, शाहीन बैग, निडर युवा सेवा संस्था के कार्यकर्ता कन्हैया लाल दहिया, सोहेल खान, संजीदा अब्बासी, अर्चना टांक, वरिष्ठ समाजसेवी महेश दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सोलंकी द्वारा किया गया और निडर युवा सेवा संस्था के अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ALSO READ -  गणगौर पूजन के साथ महिलाओं ने ली मतदान करने की शपथ

ये भी पढ़े –प्रहलाद पटेल मुर्दाबाद, प्रहलाद पटेल इस्तीफा दो इस्तीफा दो जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस जनों ने प्रहलाद पटेल का जिला मुख्यालय पर पुतला फूंका

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *