आक्रोशित कांग्रेसजनों ने रैली निकालकरअमितशाह का फूंका पुतला बाबासाहब का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के लगाए नारे

आक्रोशित कांग्रेसजनों ने रैली निकालकरअमितशाह का फूंका पुतला बाबासाहब का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के लगाए नारे

मंदसौर

Shares

आक्रोशित कांग्रेसजनों ने रैली निकालकरअमितशाह का फूंका पुतला बाबासाहब का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के लगाए नारे

भाजपा शुरू से ही बाबावसाहेब के विरोधी रही है – परशुराम सिसौदिया

मल्हारगढ़ । लोकसभा में गृहमंत्री अमितशाह द्वारा संविधान निर्माता बाबावसाहेब भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ कीगई टिप्पणी के विरोध में एवं विपक्ष के नेता श्री राहुल जी गांधी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा प्रदर्शन कर दो अलग अलग पुतलों को जलाया गया।इसमे एक पुतला बस स्टैंड पर एवं दूसरा पुतला बाबावसाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर जलाया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि संघ विचारों वाली भाजपा व इस पार्टी के नेता  हमेशा से संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विरोधी रहै है केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह द्वारा लोकसभा में बाबासाहब के खिलाफ कीगई टिप्पणी से देश का प्रत्येक नागरिक जो संविधान की मानता है संविधान में जिसकी आस्था है उनकी भावनाएं आहत हुई है भाजपा देश मे तानाशाही कर प्रजातंत्र का गला घोटना चाहती ।कांग्रेस ने हमेशा संविधान की रक्षा की है।
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल जी और नव निर्वाचित सांसद प्रियंका जी द्वारा लोकसभा में जनता के मुद्दे उठाने से व लोकसभा में चर्चा की मांग से भाजपा में काफी बौखलाहट है और इसी कारण कांग्रेसनेता गणों पर उलूल-जुलूल आरोप प्रत्यारोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जारहा है लेकिन कांग्रेस इनका डटकर मुकाबला करेगी।

ALSO READ -  नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को मान. प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दो पुतले जलाए

बाबावसाहेब के खिलाफ गृह मंत्री अमितशाह द्वारा कीगई टिपण्णी से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने व उनके अनुनायियों ने पुलिस एवं फायर फाइटर को छकाते हुए बस स्टैंड स्थित पुरानी नगरपालिका के बाहर पुतला जलाया उसके बाद सभी कांग्रेसजन रैली के रूप में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे पहले बाबासाहब की प्रतिमा पर जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा,बाबासाहब का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के जय घोष किया।उसके पश्चात उनकी प्रतिमा के सामने ही गृह मंत्री अमितशाह का दूसरा पुतला भी फूक दिया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पहन रखी थी नीली टीशर्ट

बाबासाहब के खिलाफ गृह मंत्री अमितशाह द्वारा कीगई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीली टीशर्ट में दिखे

सभी कांग्रेसजनों के हाथ मे थी तख्तियां जिस पर लिखा था बाबा साहब का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव मुकेश निडर, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाकत मेव,तुलसीराम पाटीदार,अजहर हयात मेव,महामन्त्री रामचंद्र करुण, अजित कुमठ,बाबुखा मेवाती,सचिव अरविंद सोनी,दिलीप मोहनलाल गुप्ता,किशनलाल चौहान,अनिता खोखर,हाजी मजीद पठान,मल्हारगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव,कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल भारती,धुँधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा,जनपद सदस्य प्रकाश राठौर,नागेश्वर चौहान,राहुल अहीर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद भाई,यूसुफ भाई,शम्भूसिंह शक्तावत पूर्व मंडी अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार,मुंदेडी के पूर्व सरपंच राम प्रहलाद पाटीदार,डॉ शौकीन सोलंकी,,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल मुलासिया, कांग्रेस नेता विष्णु ररोतीया,फारुख पठान,लाल मोहम्मद पठान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

ये भी पढ़े –नवनियुक्त भाजपा बुढा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत…!

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *