रामपुरा महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण अभियान

रामपुरा महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण अभियान

नीमच

Shares

रामपुरा महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण अभियान

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा”* 2024 के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान अंतर्गत पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुषमा सोलंकी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आशीष कुमार सोनी के निर्देशन में प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवको ने पुराने अखबार, कागज का उपयोग कर कैरी बैग, डस्टबिन, सजावट सामग्री आदि बनाई ताकि प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कागज का उपयोग हो। विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति संरक्षण अंतर्गत जन्मदिन पर पौधरोपण नवीन आयाम प्रारंभ किया गया है। प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने विद्यार्थियों के इन कार्यों की सराहना की एवं सम्पूर्ण स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – अभ्युदय स्कूल के विद्यार्थियों को दिलाई स्‍वच्‍छता की शपथ

Shares
ALSO READ -  कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने भोजू चोराहे पर आतिशबाजी कर किया भाजपा सरकार का स्वागत।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *