कांग्रेस ने गरोठ विधानसभा क्षेत्र से शुरू की किसान न्याय यात्रा

कांग्रेस ने गरोठ विधानसभा क्षेत्र से शुरू की किसान न्याय यात्रा

मंदसौर

Shares

कांग्रेस ने गरोठ विधानसभा क्षेत्र से शुरू की किसान न्याय यात्रा

भाजपा के वचन पत्र का एक शब्द आगे नहीं बढ़ा…. जीतू पटवारी

महाराष्ट्र में एम पी के किए काम बता रहे, यहां किसानों की उपज एसएसपी से नहीं ले रहे…. जीतू पटवारी

ट्रैक्टर रैली के साथ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी साठखेड़ा…

भानपुरा। नौ माह में शादी के बाद दंपति को नई संतान हो जाती है। लेकिन इनको नौ माह में घोषणा पत्र का एक शब्द तक याद नहीं आया। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं बने और देश के कृषि मंत्री बन गए अब मुख्यमंत्री बने पर्ची के मोहन यादव मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को वचन पत्र की याद नहीं आई चार दिन पहले महाराष्ट्र गए थे। वहां किसानों को एमएसपी देने की बात कही। वहां भाषण दे रहे हैं मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ये किया वो किया। लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार किसानों से एमएसपी से उपजी नहीं खरीदेंगे। यह दोहरा मापदंड क्यों यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान न्याय यात्रा के दौरान गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साठखेड़ा में आयोजित सभा में कहीं। पटवारी ने कहा कि सोयाबीन सस्ती क्यों है यह सवाल है, सोयाबीन का तेल सबसे अधिक विश्व में भारत के अंदर बनता है। सबसे अधिक आयात भी भारत में होता है। 70 प्रतिशत तेल आयात होता है। यह आयत बंद हो जाए तो सोयाबीन का भाव बढ़ जाएगा। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया सबसे अधिक आयात अडानी ग्रुप और बाबा रामदेव की कंपनी करती है। दोनों को बीजेपी सपोर्ट करती है। फसलों के दाम नहीं है सोयाबीन सस्ती है। यह पीएम मोदी और कृषि मंत्री चौहान का षड्यंत्र है। केवल 25 लोगों को पैसा वाला बना रखा है। राहुल गांधी बात करते हैं जाति गणना की क्योंकि संपत्ति पर अधिकार किसका होना चाहिए उनका जो 25 लोग पैसे वाले हैं या फिर देश के 80 प्रतिशत गरीब जनता का।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश की सीमा पर रक्षा करता हुआ सैनिक और खेत में फसल उगाता किसान दोनों देशभक्त हैं। दोनों एक जगह हैं अलग-अलग नहीं हो सकते हैं। आज किसान की रक्षा करना हम सब का दायित्व और कर्तव्य है। प्रदेश के 20 साल के मुख्यमंत्री रहे चौहान जिन्होंने कहा किसान का बेटा हूं खेती में जोड़ी क्या होती है सहित कई बातें पूरे प्रदेश में करते हैं। प्रदेश के किसान ने उन पर भरोसा किया और पांच बार जिस व्यक्ति और पार्टी की सरकार किसानों ने बना दी, क्योंकि किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। उन्होंने 20 साल में 20 लाख बार बोला की खेती को लाभ का धंधा और किसानों की आय बढ़ाना है। 27 रुपए किसान रोज कमाता है और खेत में काम करने के लिए 250 रुपए रोज किसान मजदूर को देता है। चुनाव के पहले किसान गेहूं के 2700 रुपए प्रति क्विंटल मांग रहे थे। उस समय कांग्रेस के विधायक सदन में इस मामले को उठा रहे थे। सीएम चौहान ने कहा था कि गेहूं के रुपए और धान के रुपए प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। 9 महीने हो गए अब तक किसानों को दिया वचन याद नहीं आया। जनता ने हमें विपक्ष में रहने का मौका दिया था। ताकि आमजन किस की आवाज उठाएं सरकार को जगाएं इसके लिए प्रयास करें इसी प्रयास की आज से शुरूआत साठखेड़ा से हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन में बोले की घोषणा पत्र का एक-एक वचन रामायण और गीता की चौपाई के बराबर है। लेकिन गेहूं के 2700 रुपए क्विंटल और 3100 रुपए धान के कब करेंगे यह नहीं बोले। पटवारी ने कहा कि सोयाबीन के भाव रुपए प्रति क्विंटल और धान के 3100 रुपए प्रति क्विंटल की मांग कांग्रेस पूरे देश में उठाएगी और किसान न्याय यात्रा निकलेगी। 20 सितंबर को पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान जहां जहां शिवराज सिंह चौहान जाएंगे। उनसे सोयाबीन के 6000 रुपए और धान के 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने की बात करेगी। सभा से पूर्व ग्राम देवरिया से ट्रैक्टर रैली साठखेड़ा सभा स्थल पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटवारी पहली बार जिले के इस क्षेत्र में आए इस कारण जगह-जगहों पर उनका कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने किसानों ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही किसानों ने फसलों के भाव को लेकर एवं फसलों की स्थिति को लेकर भी जीतू पटवारी से बात की। ट्रैक्टर रैली में एवं सभा स्थल पर अखिल भारती कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन जी विधायक विपिन जैन, भैरूसिंह बापू, महेश परमार, आरिफ मसूद, दिलीप गुर्जर,पूर्व जिला कॉग्रेस अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी मनजीत सिंह टुटेजा, जनपद पंचायत भानपुरा अध्यक्ष विजय कुमार पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष भानपुरा विनोद शिव भानपिया, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डबकरा, रामेश्वर रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरोठ भवानी शंकर धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भानपुरा वीरेंद्र सिंह हाडा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेल खेड़ा करण सिंह रावत, कांग्रेस नेता ललित चंदेल, महेंद्र गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला कॉग्रेस अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी मनजीत सिंह टुटेजा द्वारा किया गया एवं आभार कांग्रेस नेता ललित चंदेल द्वारा व्यक्त किया गया। यह जानकारी पूर्व जिला कॉग्रेस अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी मनजीत सिंह टुटेजा द्वारा दी गई।

ALSO READ -  आंचलिक पत्रकार संघ ने किया शिवना शुद्धीकरण अभियान में श्रमदान

ये भी पढ़े – श्री तीन छत्री बालाजी मंदिर पर धूमधाम से ध्वजा चढ़ाई 

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *