ख़राब जीवन शैली और उसके हानिकारक प्रभाव से कई नुक़सान है। डॉ.शिखा शर्मा।

ख़राब जीवन शैली और उसके हानिकारक प्रभाव से कई नुक़सान है। डॉ.शिखा शर्मा।

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

ख़राब जीवन शैली और उसके हानिकारक प्रभाव से कई नुक़सान है। डॉ.शिखा शर्मा।

स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

जावद। गुर्जर गोड महिला मंडल जावद की महिलाओं द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर शिखा शर्मा ने आधुनिक युग में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के तरीके बताएं! हमारी खराब जीवन शैली और संतुलित आहार की कमी से हमें गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, स्लिप डिस्क जैसी गंभीर बीमारियां होती है इसके लक्षणों को पहचान कर और जीवन शैली में सुधार कर उनसे बचाव किया जा सकता है! फिजियोथैरेपी यानी भौतिक चिकित्सा का आज के युग में बहुत महत्व बढ़ गया है! आज के समय में ज्यादा फोन के इस्तेमाल और लैपटॉप ज्यादा इस्तेमाल करने से मरीज भी पहले की तुलना में बढ़ गए हैं! शल्य चिकित्सा या दवाइयां से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए भौतिक चिकित्सा अच्छा माध्यम है! जो व्यक्ति स्वस्थ हैं वह भी सही जीवन शैली अपना कर गंभीर बीमारियों को दूर रख सकता है! हम सामान्य तरीको से मांसपेशियों को खिंचाव करके अपने शरीर की दशा को सुधार सकते हैं।
जिसमें गुर्जर गोड महिला मंडल की सभी महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया और अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की महिला मंडल महिला मंडल से मनीषा त्रिवेदी,सुमन जोशी,सुमन शर्मा ,मीनाक्षी त्रिपाठी,जयंती त्रिवेदी,संजू गौतम,ममता शर्मा,कृष्णा जोशी,अनिता जोशी,रेखा तिवारी,आशा सुल्तानिया शिखा शर्मा आदि उपस्थित रहे!

ये भी पढ़े – जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिंगोली में अतिक्रमण हटाने चला प्रशासन का बुलडोजर

Shares
ALSO READ -  जिला पंचायत सी.ई.ओ.ने की जनसुनवाई - 65 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *