सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में तिरंगा रैली एवम् मैराथन का हुआ आयोजन

सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में तिरंगा रैली एवम् मैराथन का हुआ आयोजन

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में तिरंगा रैली एवम् मैराथन का हुआ आयोजन

सिंगोली:- स्थानीय सीएम राइज शासकीय बालक उमावि सिंगोली की प्राचार्य महोदय श्रीमती किरण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 12 अगस्त 2024 को वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय से छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जो विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में पहुंची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारो का उद्घोष करते हुए पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लिया। तत्पश्चात सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो भारत सरकार के हर घर तिरंगा पोर्टल पे अपलोड की गई। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की तिरंगा मैराथन का भी आयोजन किया गया।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – एक्जिअमं एकेडमी हा.से.विद्यालय में मनाया गया ग्रीन-डे, पौधे लगाकर सुरक्षा का लिया संकल्प

Shares
ALSO READ -  गो माता का पैर टुटा लगी खबर तो दोड़ा रक्षा दल, अब नागौर में उपचार, मुक पशु की मदद में उठे हाथ।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *