कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार

6 क्विंटल शुद्ध देशी घी जोधपुर से अयोध्या रवाना

राजस्थान

Shares

6 क्विंटल शुद्ध देशी घी जोधपुर से अयोध्या रवाना, 9 वर्षों की तपस्या से संचित, 108 कलशों में भरे, देशी गायों के, 600 kg शुद्ध देशी घी से जलेगी अखंड ज्योति, होगी राम लला की प्रथम आरती और लगेंगी हवन में आहुतियां। ये गौ घृत जोधपुर के पास बनाड़ में महर्षि संदीपन राम धाम गौशाला से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गत सोमवार को अयोध्या रवाना तो हो गया किंतु, ट्रेन, बस या कार में नहीं अपितु, बैलों द्वारा संचालित पांच सुसज्जित रथों में। गौशाला के संचालक महर्षि संदीपन महाराज के नेतृत्व में 1100 से अधिक किमी की यह दूरी 21 दिनों में पूरी होगी। रथों में 108 शिवलिंग भी अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या के लिए समारोह पूूर्वक रवाना हो कर मार्ग में सैकड़ों गांवों में इनका दर्शन पूजन अर्चन भी हो रही है। यह राम धाम गौ घृत यात्रा आज जयपुर पहुंच रही है।
गत 9 वर्षों से इन गायों को सिर्फ हरा चारा, सूखा चारा व पानी ही देकर अन्य बाहरी खाद्य पदार्थों से दूर रखा गया है।

also read ~ कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार

Shares
ALSO READ -  प्रतापगढ़ शहर के नीमच नाका कालका माता मंदिर जाने वाला रोड़ पूरी तरह सतीग्रस्त
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *