जावद विधानसभा में बढ़ती बिजली कटौती पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने उठाया मुद्दा

Uncategorized

Shares

जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रात-रात भर बिजली बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने मुद्दा मजबूती से उठाया है।
श्रवण सेन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लगातार बिजली कटौती से आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कत हो रही है। कई गांवों में पूरी रात बिजली बंद रहने से लोगों की नींद खराब हो रही है और छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जावद विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जनता का कहना है कि बार-बार लोड सेटिंग के नाम सेहो रही कटौती से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

Shares
ALSO READ -  प्रतापगढ़ समस्या के समाधान के प्रति सकारात्मक निर्णय एडीजे के निर्देशानुसार कोर्ट की पार्किंग स्वतः ही मिलजुल कर की व्यवस्थित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *