नीमच में महिला डॉक्टर को महिला डॉक्टरों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नीमच में महिला डॉक्टर को महिला डॉक्टरों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नीमच

Shares

नीमच में महिला डॉक्टर को महिला डॉक्टरों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई नीमच के तत्वाधान में 17 अगस्त शनिवार रात्रि 7 बजे कोलकाता में विभत्स हादसे में शिकार हुई महिला डॉक्टर के निधन पर महिला डॉक्टर एवं सर्व समाज सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। महिला डॉक्टर के निधन पर जनता में आक्रोश तेजी से फैल रहा है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ो लोग एकत्र हो गए थे।कोलकाता में डॉक्टर हत्याकांड के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सुनील सिंहल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल,माहेश्वरी समाज , दिगंबर जैन समाज के जम्बुकुमार कुमार जैन, पोरवाल समाज, रोटरी क्लब लायंस क्लब, लायंस क्लब सेंट्रल, शुभ प्रभात योग मित्र मंडल, सिंधी पंचायत,भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा,
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ अशोक जैन ,सचिव डॉ मनीष चमडिया, डॉक्टर एलबीएस चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर जेसी वर्मा, दीपक सिंहल, लायंस क्लब के शैलू पोरवाल ,कैट के दीपक आसनानी, समाज के मनोज महेश्वरी, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह जायसवाल,डॉ यशवंत पाटीदार, डॉ राजेंद्र एरन डॉक्टर आदित्य भंडारी ,डॉक्टर आरपी महेश्वरी, डॉक्टर नवीन जैन ,डॉक्टर एल आर अग्रवाल ,डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर मनीष जोशी, डॉक्टर शक्ति वाला शर्मा, डॉक्टर प्रकाश पटेल, डॉक्टर रश्मि पटेल, डॉक्टर रंजना सिंहल, डॉक्टर अंजू जोशी ,डॉक्टर दीपक पाटीदार ,डॉक्टर अरनव चंदेल, डॉक्टर स्वप्निल वाधवा ,डॉक्टर मितुल चमडिया, डॉक्टर विपुल गर्ग, डॉक्टर मोहन वरदानी, डॉक्टर तमन्ना बंसल, डॉक्टर कोठारी, राजेंद्र जायसवाल, बाबा आश्रम के योगीराज रंजन स्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय भटनागर, सेंट्रल रोटरी क्लब के शरद जैन, एवं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्यों ने भी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

ALSO READ -  अयोध्या श्री रामलला को पूजित अक्षत कलश आज आएगा नीमच

ये भी पढ़े – माहेश्वरी समाज ने सातुड़ी तीज पर्व मनाया चंद्र दर्शन कर दिया अर्घ्य, नीमड़ी की पूजा की

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *