आमजन व शिवना योद्धाओं के बल पर हम शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त कर के रहेंगे - विपिन जेन

आमजन व शिवना योद्धाओं के बल पर हम शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त कर के रहेंगे – विपिन जेन

मंदसौर

Shares

आमजन व शिवना योद्धाओं के बल पर हम शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त कर के रहेंगे – विपिन जेन

शिवना शुद्धिकरण अभियान के 75 वें दिन श्रमदानियों ने नदी से एक ट्रॉली कचरा निकाला

मंदसौर ।  शिवना नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 75 वे दिन आज कड़ाके की ठंड के बीच भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पास शिवना घाट पर सफाई कार्य किया गया । शिवना शुद्धिकरण अभियान के मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि 1 मई 2025 से चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 75 वे दिन भी समाज सेवियों,महिलाओं व युवाओं ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । सुबह श्रमदानियों ने शिवना घाट पहुंचते ही शिवना घाट को साफ कर नदी से गाद व प्लास्टिक कचरा बाहर निकाला । श्रमदानियों ने शिवना घाट के साथ ही साथ कोर्ट रोड की तरफ नदी किनारे साफ सफाई की । श्री लाड़ ने आगे बताया कि लोकप्रिय विधायक विपिन जैन भोपाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हे पर उनकी अनुपस्थिति में भी शिवना योद्धाओं का मनोबल कम नहीं हुआ हे । इस दौरान विधायक श्री विपिन जैन ने वीडियो कॉलिंग से सभी श्रमदानियो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी के इसी जोश,उत्साह के बल पर हम एक दिन शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त कर के रहेंगे । श्री जेन ने सभी मंदसौर वासियों से श्रमदान करने हर रविवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच पधारने का अनुरोध किया हे ।
रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 75 वे दिन श्रमदान करने वालों में समाजसेवी सर्वश्री रमेश सोनी,रामचंद्र मालवीय,हेमराज खाबिया,भंवरलाल प्रजापत,राकेश जैन पिंटू,विजय आनंद,रक्तसेवा संस्था से रामनारायण मालवीय,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,रमेश धनगर,महिला नेत्रीयों में प्रमिला पंवार, रत्नप्रभा राणावत,मंजू उपाध्याय,अंशिका उपाध्याय,कल्पना धाकड़,दामिनी सोनी,मोनिका सोनी,स्नेहलता शर्मा,सुनीता शर्मा,नसीब बानो सुनीता माली,अनीता शर्मा ,प्रीति देवड़ा,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,अजय सोनी,साबिर इलेक्ट्रिशन,संजय नाहर,सादिकगोरी,रमेश सिंगार,शैलेन्द्र गोस्वामी,राजेश फरक्या,राजेश खींची,मनोहर गुर्जर,मनोहर नाहटा,रमेश ब्रिजवानी, नितनेश बसेर,राजेश चौधरी,महेश गुप्ता,धीरज शुक्ला,प्रांजल कंठाली,राकेश सेन,ऋषिराज लाड़,सौरभ जेन,प्रकाश कहार,विदित मालवीय,गोपाल बंजारा,भविष्य गोस्वामी, अमृत धार परमार आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *