निडर युवा सेवा संगठन उपाध्यक्ष द्वारा डेंगू पीड़ित को किया रक्तदान

निडर युवा सेवा संगठन उपाध्यक्ष द्वारा डेंगू पीड़ित को किया रक्तदान

मंदसौर

Shares

निडर युवा सेवा संगठन उपाध्यक्ष द्वारा डेंगू पीड़ित को किया रक्तदान

मंदसौर। रक्तदान महादान के तहत सामाजिक संस्था निडर युवा सेवा संगठन द्वारा हमेशा ही समाजसेवा मे सक्रियता क साथ कार्यकरते हुए युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूकता मे अग्रणी है। संस्था द्वारा डेंगू बुखार से बचाव हेतु प्रचार प्रसार व सहयोग निरंतर जारी है, किसी भी मरीज के शरीर में रक्त की कमी होने पर संस्था अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से रक्तदान मे सहयोग करती है, इसी कड़ी के तहत मंदसौर जिले के गांव रिंडा के पेश इमाम इब्राहिम साहब को डेंगू हो जाने पर दो यूनिट ए प्लस पॉजिटिव की जरूरत थी निडर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष युनुस उर्फ मयूर मंसूरी ने तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। पेश इमाम साहब और उनके जीजाजी शरीफ भाई ने निडर युवा सेवा संस्था का आभार माना। इस अवसर पर शहजाद हुसैन, सद्दाम हुसैन, वसीम खान उपस्थित थे। 

ये भी पढ़े –मां भवानी गरबा मंडल में शस्त्र पूजन के बाद शस्त्र के साथ हुआ गरबे का आयोजन

Shares
ALSO READ -  शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीपाखेड़ा में गीता जयंती पर हुआ सामूहिक गीता पाठ का आयोजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *