राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत विभाग ने लगाया ई केवायसी, नक्शा तरमीम व वसूली कैंप

राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत विभाग ने लगाया ई केवायसी, नक्शा तरमीम व वसूली कैंप

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत विभाग ने लगाया ई केवायसी, नक्शा तरमीम व वसूली कैंप

सिंगोली। मुख्यमंत्री मोहन यादव के राजस्व महाअभियान 2.0 के अंतर्गत तहसील के ग्राम फुसरिया के पंचायत भवन में राजस्व विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर तहसीलदार राजेश सोनी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए तहसील के ग्राम फुसरिया स्थित ग्राम पंचायत भवन में ई केवायसी, नक्शा तरमीम व अतिक्रमण वसूली कैंप लगाया।
कैंप में अपने अपने भूमि खातों की ई केवायसी तथा नक्शा तरमीम, अतिक्रमण वसूली अभियान सहित खसरा नंबरों का बटांकन, रास्ता विवाद, सीमा विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बड़ी संख्या में किसानों और हितग्राहियों ने भाग लिया।
तहसीलदार राजेश सोनी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के आदेश एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार राजस्व महाभियान 2.0 के अंतर्गत तहसील के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत और ग्राम स्तर पर ई केवायसी, नक्शा तरमीम और राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – परमात्मा का अभिषेक करने से मनुष्य की आत्मा का कर्ममल दूर होता है।

Shares
ALSO READ -  मां ही दुनिया में एकमात्र इंसान है जो बेटियों की चिंता व डर खुशियों में बदल सकती है, एडवोकेट मीनू लालवानी
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *