ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत थाना घण्टाली की कार्यवाही लम्बे समय से फरार 05 स्थाई वारण्टीयो को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड के क्रम में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सुनील कुमार जाखड पुलिस उप अधीक्षक वृत पीपलखूंट के मार्गदर्शन में सोहनलाल उप निरीक्षक थानाधिकारी की टीम द्वारा लम्बे समय से फरार 05 स्थाई वारण्टीयों को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरणः- आपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत लम्बे समय से फरार स्थाई वारण्टी 01. न्यायालय जे.एम. कोर्ट बांसवाडा के रे. फौ. नम्बर 660/2019 धारा 138 एनआईएक्ट में संजय कुमार पिता कन्हैयालाल जाति मईडा निवासी बावडी थाना घण्टाली जिला प्रतापगढ, 02. न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के रे.फौ. 202/2019 धारा 4/25 आम्स एक्ट में स्थाई वारंटी आलुराम पिता देवजी मीणा निवासी भमेडी, 03. न्यायालय प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड प्रतापगढ के मु.न.06/2025 में स्थाई वारंटी विकास पिता कलजी जाति डामोर निवासी होलाखो थाना दानपुर जिला बांसवाडा, 04. न्यायालय प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट प्रतापगढ में स्थाई वांरंटी मेधा उर्फ प्रकाश पिता लालु जाति मीणा निवासी नायन थाना घण्टाली, 05. न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के रे. फौ. 433/2018 में स्थाई वारण्टी शोभालाल पिता गणेश मोगीया निवासी भणुजा थाना निकुंभ जिला चित्तौडगढ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया एवं सम्बंधीत थानो को सुपर्द किया
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया