जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सदभाव की परम्‍परा कायम रहे–कलेक्टर श्री जैन

जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सदभाव की परम्‍परा कायम रहे–कलेक्टर श्री जैन

नीमच

Shares

जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सदभाव की परम्‍परा कायम रहे–कलेक्टर श्री जैन

कलेक्‍टर एवं एस.पी.की उपस्थिति में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच – जिले में आगामी दिवसों में धार्मिक पर्व यथा 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम पर्व, 15 अगस्‍त 2024 स्‍वतंत्रता दिवस, 19 अगस्‍त को रक्षाबंधन, 26 अगस्‍त को जन्माष्टमी, 7 सितम्‍बर 2024  को गणेश चतुर्थी, 14 सितम्‍बर को डोल ग्यारस, 16 सितम्‍बर मिलाद-उन-नबी एवं 17 सितम्‍बर 2024 को अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाना है। उक्‍त सभी त्यौहारो को शांति एवं सदभाव के साथ सौहार्द्रपूर्ण मनाएं जाने की परम्‍परा कायम रहे। यह बात कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में कही। यह बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्‍टर श्री जैन की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, सीएसपी श्री अभिषेक रंजन, एसडीएम, सहित समिति के सभी सदस्‍यगण एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

      बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए,कि उक्‍त त्‍यौहारों को ध्‍यान में रखते हुए, नगर के मुख्य मार्गो पर साफ-सफाई, गढढों की मरम्मत व मुरम डालकर भराई, अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें लगाने का कार्य नगरपालिका प्राथमिकता से करवाएं, और खराब स्ट्रीट लाईटें ठीक करवाएं। बैठक में नगर पालिका एवं विद्युत मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे क्षैत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर, विद्युत आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा, संबंधी व्‍यवस्‍थाओं को भली-भांती देख लें। उन्होने नगर पालिका, विद्युत मण्डल नीमच को संयुक्त टीम बनाकर विद्युत केबल व टेलीफोन के नीचे लटक रहे, तारों को दुरस्‍त करवाने के निर्देश भी दिए है।

ALSO READ -  सरस्वती शिशु मंदिर सिंगोली का बोर्ड परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा

    बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने सभी शांति स‍मिति सदस्‍यों से कहा कि वे त्‍यौहारों पर आयोजन स्‍थलों पर उपस्थित अवश्‍य रहे और शांतिपूर्ण सुव्‍यवस्थित आयोजन में सहयोग करें। जुलूस, अखाडों में समय-सीमा का पालन करवाए। अनुमति शर्तो का भी पालन करें। कलेक्‍टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक फोटो, वीडियों, संदेश या सामग्री शेयर अथवा फारवर्ड ना करें। बगैर पुष्टि के कोई संदेश प्रसारित ना करें। समिति के सभी सदस्‍य समाजों के प्रबुद्धजन, आगामी सभी त्‍यौहार, प्रेम भाईचारे की भावना के साथ मिलजुकर शांतिपूर्ण तरिके से मनाएं। 

ये भी पढ़े – नवीन कानूनों का उद्देश्‍य त्‍वरित न्‍याय एवं अनुसंधान में पारदर्शिता लाना है-श्री जैन 

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *