शिवना शुद्धिकरण अभियान का उद्देश्य साफ सफाई के साथ साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है - विपिन जेन

शिवना शुद्धिकरण अभियान का उद्देश्य साफ सफाई के साथ साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है – विपिन जेन

मंदसौर

Shares

शिवना शुद्धिकरण अभियान का उद्देश्य साफ सफाई के साथ साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है – विपिन जेन

रविवार को 91वे दिन भी जारी रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया

मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 91वें दिन श्रमदानि पूरे उत्साह के साथ एकत्रित हुए और पूरी मेहनत से श्रमदान कार्य में जुट गए ।  उन्होंने न केवल नदी के किनारों की सफाई की, बल्कि नदी में उतरकर जमा हुआ कचरा, प्लास्टिक, काई और गंदगी को बाहर निकाला । श्रमदानियों ने मिलकर नदी के आसपास फैली गंदगी को भी साफ किया, जिससे पूरा क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई देने लगा ।  इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है । शिवना नदी की स्वच्छता के लिए चल रहा यह अभियान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है ।  यदि इसी तरह सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आएं, तो निश्चित ही हमारी नदियां पुनः निर्मल और जीवनदायिनी बन सकती हैं । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 91वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत,अभिषेक तिवारी, विजय आनंद ,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,श्रवण मीणा ,हरीश मीणा, महिला नेत्रीयों में अनीता भदोरिया, प्रमिला पंवार, रफत पयामी,कौशल्या त्रिवेदी,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़, दिलीप देवड़ा,संजय नाहर,अजय सोनी,रमेश ब्रिजवानी,महेश गुप्ता,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,अकरम खान,प्रीतम पंचोली,आमीन खान,सादिक गौरी,रमेश कुमावत,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *