महान क्रांतिकारी राष्ट्रवादी विनायक दमोदर वीर सावरकर की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

महान क्रांतिकारी राष्ट्रवादी विनायक दमोदर वीर सावरकर की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

मंदसौर

Shares

महान क्रांतिकारी राष्ट्रवादी विनायक दमोदर वीर सावरकर  की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

मंदसौर। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं क्रांतिकारी विचारक राष्ट्रवादी विनायक दमोदर वीर सावरकर की जन्म जयंती जिलेभर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “मेरा युवा भारत” के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में समन्वयक अशोक राठौर ने बताया कि वीर सावरकर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देशभक्ति, सामाजिक सुधार एवं राष्ट्रवाद की अलख जगाने का कार्य किया। उनके जीवन संघर्ष एवं विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि वीर सावरकर ने वर्ष 1857 के संग्राम को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम बताया था, जिसे बाद में व्यापक मान्यता प्राप्त हुई। इस दौरान संगोष्ठी, पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हिम्मत डांगी, सांसद प्रतिनिधि बंशीलाल राठौर, मेरा युवा भारत जिला युवा अधिकारी मुस्कान जैन, महेश लखारा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाजसेवी हिम्मत डांगी ने कहा कि वीर सावरकर का साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। वहीं अशोक राठौर ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।

Shares
ALSO READ -  नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी आयोजित 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *