ट्रक से उछला था पानी, थूकना समझ बैठे बाइक सवार

ट्रक से उछला था पानी, थूकना समझ बैठे बाइक सवार

राजस्थान

Shares

ट्रक से उछला था पानी, थूकना समझ बैठे बाइक सवार

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के छोटी सादड़ी निवासी उदय सिंह तंवर (42) महाराष्ट्र से पपीता लोड कर पुष्कर जा रहे थे, जबकि छोटा भाई भगवान सिंह तंवर (39) सनावद (खंडवा) से कपास लेकर भीलवाड़ा जा रहा था। मानपुर में मुलाकात के बाद दोनों साथ-साथ राजस्थान की ओर निकल गए।

रतलाम जिले के सातरुंडा में फोरलेन पर चलते समय आगे चल रहे पपीते के ट्रक से पानी के छीटे पीछे आ रहे बाइक सवारों पर पड़े, जिसे उन्होंने थूकना समझ लिया और ट्रक रोकने की कोशिश की।

उदय सिंह ने ध्यान नहीं दिया और कुछ दूरी पर बिलपांक फंटा स्थित एक चाय की होटल पर रुका। पीछे से बाइक सवार भी पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। इसी बीच भगवान सिंह भी ट्रक लेकर वहां पहुंच गया।

साथियों को बुलाकर किया हमला, छोटे भाई की मौत

विवाद बढ़ने पर बाइक सवारों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और दोनों भाइयों पर लाठी व टामी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों।

रिपोर्टर अनिल जटिया

Shares
ALSO READ -  सांसद खेल महोत्सव - समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *