महावीर स्वामी जन्मकल्याणक के विशाल चल समारोह में सम्मिलित हुए जैन पाठशाला की शिक्षिकाएं एवं बच्चे हुए सम्मानित
मन्दसौर । तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदसौर नगर में सकल जैन समाज के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया था। चल समारोह में मंदसौर नगर में संचालित होने वाली विभिन्न जैन पाठशालाओं के बच्चे एवं शिक्षिकाएं भी विशेष रूप से सम्मिलित हुई थी बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी थी। जिनका सम्मान रविवार को एक गरिमामाय कार्यक्रम में सकल जैन समाज के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या, योग गुरू सुरेन्द्र जैन और सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला, विशेष अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के उपसंयोजक संजय मुरड़िया, अरविन्द मेहता, महामन्त्री शेखर कासमा, प्रताप कोठारी, प्रवक्ता विजयेन्द्र फांफरिया, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री कमलेश कटारिया, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री श्रीमती विनाली मेहता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं मंगलाचरण के साथ हुई।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन ने देते हुए कहा कि गर्मी होने के बावजूद भी नन्हे बच्चे पूरे जुलूस में पैदल चले और जुलूस की शान बढ़ाई ऐसे समाज के गौरवों को सम्मानित कर हम अपने आप को खुशनसीब महसूस कर रहे है।
मुख्य अतिथि शांतिलाल बड़जात्या ने कहा कि जब भी बच्चे अच्छा कार्य करें तो उनका सम्मान होना चाहिए ताकि उनके साथ – साथ अन्य को भी प्रोत्साहन मिलें।
योग गुरू सुरेन्द्र जैन ने कहा कि बच्चे बहुत संस्कारी है, सामाजिक कार्यो में बढ़
चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए आज इन नन्हें बच्चों को सम्मानित कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथियों ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और आगे भी समाज की गतिविधियों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में 30 मार्च को वर्धमान संध्या में जैन बैण्ड की शानदार प्रस्तुति देने पर रूपचांद आराधना भवन के श्रीमती राधिका धींग, श्रीमती अनिता मुरड़िया, श्रीमती सपना धारीवाल और 9 बच्चों का सम्मान किया गया। 31 मार्च को चल समारोह में महावीर स्वामी की स्तुति तैयार करवाने एवं प्रस्तुति देने पर श्रीमती सलोनी प्रक्षाल थम्बावाला व 6 बच्चों की टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री वीरसेना की संयोजक श्रीमती पायल जैन एवं 135 बच्चे, जनकुपूरा पाठशाला से श्रीमती शंकुतला सोनगरा एवं 19 बच्चे, मेघदूत पाठशाला से श्रीमती पायल जैन, श्रीमती पायल कर्नावट एवं 9 बच्चे, रूपचांद आराधना भवन पाठशाला से श्रीमती राधिका धींग, श्रीमती अनिता मुरड़िया, श्रीमती सपना धारीवाल एवं 15 बच्चे, श्रेयांशनाथ मंदिर पाठशाला से श्रीमती रंजना बाफना, अलका जैन एवं 14 बच्चे, जनता कॉलोनी पाठशाला से श्रीमती हर्षिता जैन एवं 10 बच्चे, महावीर पाठशाला से श्रीमती रानू कुदार एवं 16 बच्चे, पार्श्वनाथ मंदिर नई आबादी पाठशाला से सुनिता किर्लोस्कर,संगीता रांका एवं 9 बच्चे, कालाखेत पाठशाला से मोना पोरवाल एवं 10 बच्चे, जनकुपूरा स्थानकवासी पाठशाला से रेणु खटोड एवं 13 बच्चे, खानपुरा पाठशाला से नैना पंचोली एवं 9 बच्चे और नयापुरा पाठशाला से सुनिता चौधरी एवं 10 बच्चों को सम्मान सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकगण एवं समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजीत थम्बावाला एवं अंजलि जैन ने किया। अंत में आभारी महामंत्री शेखर कासमा ने माना।

