प्रत्येक जन की समस्याओं का समाधान सबका साथ, सबका सम्मान लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने जयपुर निवास स्थान पर की जनसुनवाई
जयपुर। प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने अपने जयपुर स्थित निवास स्थान पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया। मंत्री मीणा ने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ सबका सम्मान” की भावना के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विद्युत, जलदाय सड़क, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण सामने आए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

